साहू समूह का जीवन सन् 1945 से आरम्भ हुआ। समूह के संस्थापक स्व० श्री गिरजा शंकर साहू एवं श्री लक्ष्मी नारायण साहू ने आदर्श पूर्वक कर्म करते हुये अपने सीमित कार्य कुशलता व निष्ठा, और अपने डीलर मित्रों के साथ सामूहिक लक्ष्य प्राप्त करते हुये मितव्ययी प्रचार-साधनों द्वारा उन दशकों में ही सिलाई मशीन के अग्रणी कम्पनी के समानान्तर कार्य करना प्रारम्भ कर दिया था, जिसका श्रेय कठिन परिश्रम पद्धति द्वारा श्रेष्ठ उच्च कार्य कुशलता को ही जाता है। इस आधुनिकतम् युग में यहाँ भारत की अग्रणी कम्पनियाँ अनेक नये-नये मॉडल प्रस्तुत कर रही हैं, वहीं साहू समूह न केवल इन स्वदेशी कम्पनियों के बल्कि विदेशों में भी उपलब्ध मॉडलों को चुनौती देते हुये अन्तर्राष्ट्रीय मानक के अनुरूप सर्वश्रेष्ठ मॉडलों की श्रृंखला प्रस्तुत किया है। यह सब साहू समूह के बहुमुखी अनुसंधान व विकासशील प्रवृत्ति के द्वारा ही सम्भव हो सका है।
आठवें दशक के उस शुभ घड़ी में साहू समूह ने विद्धुत पंखे के क्षेत्र में प्रवेश किया। इस समय को साहू समूह का आधुनिक युग का शुभारम्भ कहना अनुचित न होगा। आज पंखों के क्षेत्र में आकर्षक आधुनिकतम् माडलों के साथ लॉन्च कर रही है | जिनका प्रतिस्पर्धी होना आसान नहीं है। पूर्णतः स्वदेशी भारत आत्मनिर्भर अभियान को सुदृढ़ बनाये, भारतीय मुद्रा बचायें। सन् 1992 के शुभ मुहूर्त में कम्पनी ने एअर कूलिंग की दुनिया में कदम रखा जिसमें भारत के आधुनिक एवं चर्चित मॉडलों के निर्माण के लिये कार्यशाला की स्थापना हुई। आज कूलर में इटालियन वैक्यूम लैस लेमिनेशन सिस्टम से लेटेस्ट टेक्नालॉजी 100 % कॉपर द्वारा मोटर एग्जॉस्ट एवं पम्प से भी निर्मित किया जा रहा है। जिससे लॉन्ग लाइफ एवं पावर सेवर
साहू समूह अन्य कम्पनियों से श्रेष्ठ गुणवत्ता एवं अद्वितीय आकर्षक माडलों की श्रृंखला कम से कम कीमत पर जन-जन तक मितव्ययी प्रचार साधनों के माध्यम से उपलब्ध कराना ही मुख्य उद्देश्य है। आज के परिदृश्य में इस उद्देश्य की सफलता के लिये डीलर परिवार की सामूहिक ऊर्जा का दायित्व और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। इसी संदर्भ में बिक्री के पश्चात् डीलर नेटवर्क द्वारा ही छोटे से छोटे बाजार तक चल सेवा वाहनों से उच्च सेवा देने की परम्परा साहू समूह की कार्य कुशलता का द्योतक है जिससे जनमानस के प्यार व विश्वास से बाजार में अपना एक विशिष्ट स्थान बना लिया है